बाबा गोरखनाथ धाम का पर्यटन विभाग की टीम ने किया दौरा

बाबा गोरखनाथ धाम का पर्यटन विभाग की टीम ने किया दौरा

– 14.25 करेाड़ की लागत से गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप किया जाना है विकसित बलिया बेलौन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कटिहार में प्रगति यात्रा के दौरान बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने की घोषणा के बाद बिहार सरकार पर्यटन विभाग द्वारा 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार स्वीकृत किये जाने के बाद बुधवार को बिहार सरकार पर्यटन विभाग की टीम के आर्किटेक्ट माधव भारद्वाज, पर्यटन विभाग के कनीय अभियंता जहांगीर आलम ने बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर पहुंच कर स्थल का निरीक्षण किया. वे संवेदक को आवश्यक निर्देश देते हुए निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा. कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया की बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए बिहार सरकार द्वारा विकास कार्य किया जाना है. बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर का दौरा किये. विशेष रूप से मंदिर के जमीन के बारे में जानकारी ली गयी. पर्यटन विभाग की टीम ने कमेटी से बात करते हुए जानकारी दी कि बाबा गोरखनाथ धाम के लिए 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार की लागत से मंदिर का विकास किया जाना है. विकास कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. शीघ्र ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कार्य का शिलान्यास किये जाने की सूचना है. इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >