– चालकों को नहीं मिल रही सवारी- सड़ांध की दुर्गंध से नाक पर रूमाल रखकर पहुंचते हैं आमजन – दिन भर जमे रहने के बाद भी नहीं हो रही कमाई, ऑटो चालक परेशान कटिहार हल्की बारिश में कई वार्डों की सड़कों पर जलजमाव की समस्या हो जाती है. पार्षदों की शिकायत पर निगम प्रशासन द्वारा भले ही जुगाड़ टेक्नॉलोजी के माध्यम से जलनिकासी की व्यवस्था की जाती है. नगर निगम कार्यालय जाने वाले सड़क के दाहीने साइड अस्थायी ऑटो स्टैंड विगत कई दिनों से जलाशय में तब्दील है. जहां पूर्व में बस स्टैंड हुआ करता था. अब यह परिसर को अस्थायी तौर पर ऑटो स्टैंड बनाया है. यहां से सभी दिशाओं के लिए ऑटो का परिचालन होता है. एक ओर जहां देखरेख के अभाव में जलाशय में तब्दील है. नाले का गंदा पानी व बारिश का पानी भर जाने के कारण उक्त क्षेत्र सड़ांध की दुर्गंध से भरा हुआ है. ज्यों ज्यों धूप व पूरबा हवा चलती है कि सड़ांध की दुर्गंध का दायरा बढ़ता जाता है. निगम प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जाने से ऑटो चालक टेम्पो लगाते जरूर हैं. सवारी के नहीं आने से इनलोगों की कमाई मारी जाती है. ऐसा टेम्पो स्टैंड में लगाकर सवारी का इंतजार करने वाले ऑटो चालकों का कहना है. सवारी के इंतजार में वैरंग लौटने की रहती है मजबूरी कटिहार से मनिहारी तक जाने वाले ऑटो चालक पंकज कुमार, कटिहार से हसनगंज जाने वाले मो अब्दुल समेत अन्य का कहना है कि विगत कई दिनों से स्थायी ऑटो स्टैंड में नाले और बारिश का पानी भरा हुआ है. बहुत दिनों तक जमा रहने के कारण पानी दूषित होकर काला रंग अख्तियार कर लिया है. उनलोगों का कहना है कि वे लोग सुबह ही टेम्पो लेकर पहुंचते हैं. दिन भर सवारी का इंतजार करते करते थक जाते हैं. खाली टेम्पो ही पुन: घर जाने की विवशता बनी रहती है. निकासी की व्यवस्था रहने के बाद भी कई माह तक पानी जमा रहने से यात्री आने में आनाकानी करते हैं. कभी भी ध्वस्त हो सकता है बिल्डिंग पुरानी बिल्डिंग में दुकान लगाये कई दुकानदारों का कहना है कि उक्त परिसर में पुराना बिल्डिंग है जो जर्जर अवस्था में है. इसे कई बार इंजीनियरों द्वारा निरीक्षण कर डेंजर घोषित कर दिया गया है. यह कभी भी टूट सकता है. परिसर के चारों ओर दुकान सजती हैं. राहगीर अपनी जान को संकट में रखकर आवागमन को मजबूर हैं. दूषित पानी के बीच सैकड़ों की संख्या में टोटो चालक अपनी टोटो को लगाकर दिन काटकर वैरंग लौटने को विवश हैं. मल्टीकम्प्लेक्स बनाने की है प्लानिंग शहीद चौक स्थित पुराना बस स्टैंड में मल्टीकम्प्लेक्स बनाने की योजना है. इसको लेकर कई बार बैठक कर निर्णय लिया जा चुका है. जर्जर बिल्डिंग को यथाशीघ्र तोड़ने की प्लानिंग चल रही है. उक्त परिसर में पानी भरा है इसको लेकर स्वच्छता प्रभारी को जलनिकासी को लेकर आदेश दिया गया है. संतोष कुमार, नगर आयुक्त, कटिहार
जलाशय में तब्दील शहीद चौक अवस्थित अस्थायी ऑटो स्टैंड
जलाशय में तब्दील शहीद चौक अवस्थित अस्थायी ऑटो स्टैंड
