धूप की किरणों ने बढ़ाया हौसला, खेत व मैदानों में मना पिकनिक

धूप की किरणों ने बढ़ाया हौसला, खेत व मैदानों में मना पिकनिक

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के बावजूद बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. सर्द मौसम के बीच बच्चों ने खुलकर पिकनिक का आनंद लिया. अपने दोस्तों व परिजनों के साथ यादगार पल बिताया. ठंड के कारण जहां आम जनजीवन प्रभावित रहा. बच्चों की उमंग और खुशी ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया. बीते कुछ दिनों से सुबह और शाम के समय घनघोर कोहरा तथा तेज ठंड का असर बना हुआ है. इसके बावजूद दोपहर होते ही जब सूर्य की किरणें धरती पर उतरीं, तो मौसम कुछ अनुकूल हो गया. सूरज की गर्माहट ने ठंड से राहत दिलाई. बच्चों ने खेतों, बाग-बगीचों और खुले मैदानों में पिकनिक का आयोजन किया. गांव में बच्चों के समूह अपने अभिभावकों के साथ पिकनिक स्थल पर पहुंचे. कहीं खेतों के बीच तो कहीं हरियाली से घिरे स्थानों पर बच्चों ने खेल-कूद, नाच-गाना और गीत-संगीत का भरपूर आनंद लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >