कटिहार 102 एम्बुलेंस कर्मियों का सोमवार को लगातार 11 वां दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा. संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने कहा कि पटना में 102 एंबुलेंस के बिहार के अध्यक्ष अपने साथियों के साथ जैन प्लस एजेंसी के साथ लगातार वार्ता कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है. संरक्षक सिंह ने स्पष्ट कहा कि पूरे बिहार के 102 एम्बुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों को बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी प्रति आठ घंटा 654 रुपया सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा. संघ के अध्यक्ष अमर सिंह सचिव अब्दुल मतीन ने बताया की वर्तमान में सेवा प्रदाता मेसर्स जैन प्लस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सरकार के स्वास्थ्य विभाग में सरकार के द्वारा दिया गया 102 एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है.एजेंसी के द्वारा राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के साथ इकरारनामा के बाद एजेंसी के द्वारा हम लोगों को बिहार सरकार के द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी सहित अन्य मांगों से भी वंचित किया गया है. पिछले 2012 से हम लोग 102 एंबुलेंस कर्मी कार्यरत हैं, और हम लोगों को एजेंसी के द्वारा आठ घंटे के बदले 12 घंटे कार्य करा कर मात्र 10400 दस हजार चार सो रूपया महीना ही दिया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
