भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

कटिहार जिले के प्राणपुर विधायक निशा सिंह को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी एवं हर्ष का माहौल है. भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह को बधाई देने में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील प्रसाद कर्ण, पूर्व जिला महामंत्री विजय कुमार गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विनीता वाधवानी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश की क्षेत्रीय प्रभारी विभा मिश्रा, मंजू झा, जय राम वाधवानी आदि ने महिला मोर्चा के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह का स्वागत किया. इन लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि इनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूरे सीमांचल की महिला गौरवान्वित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >