गंभीर आपराधिक मामलों में लगातार अनुपस्थिति पर एसपी ने सिपाही को सेवा से किया बर्खास्त

गंभीर आपराधिक मामलों में लगातार अनुपस्थिति पर एसपी ने सिपाही को सेवा से किया बर्खास्त

कटिहार कटिहार में पदस्थापित जिला पुलिस बल के एक सिपाही के विरुद्ध नालंदा महिला थाना व मुंगेर थाना में दहेज उत्पीड़न के दर्ज मामले में फरार रहने तथा अपने कार्य पर भी लगातार अनुपस्थित रहने को लेकर एसपी ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है. कटिहार जिलाबल के निलंबित सिपाही संख्या 486 उतीश कुमार, पिता नवल यादव, बरसाती वरतर, पो सिंगथु, थाना मानपुर, जिला नालन्दा निवासी के विरुद्ध नालन्दा महिला थाना कांड सं-79/2021, धारा 498ए/341/323/504/379/34 भादवि तथा मुंगेर जिला अंतर्गत हेमजापुर (धरहरा) थाना कांड सं-205/2022, धारा-341/323/307/379/354बी 420/494/498ए/34 भादवि एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं. इन गंभीर आरोपों के आलोक में कटिहार जिला विभागीय कार्यवाही सं-22/2023 प्रारंभ की गई थी. विभागीय जांच के दौरान संबंधित सिपाही को कई बार नोटिस एवं पत्र से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया. लेकिन वे लगातार अनुपस्थित रहे. अपना बचाव प्रस्तुत नहीं किया. इसके उपरांत 05 जनवरी को 15 दिनों के भीतर कर्तव्य पर उपस्थित होने के लिए प्रेस विज्ञप्ति भी प्रकाशित की गई. बावजूद उपस्थित नहीं हुए. निलंबित सिपाही के आरोपों की गंभीरता एवं लंबे समय से कर्तव्य से अनुपस्थित रहने को देखते हुए. विभागीय नियमों के तहत एसपी शिखर चौधरी ने सिपाही उतीश कुमार को सेवा से बर्खास्त कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >