सोनपुर डीआरएम ने काढागोला अमृत भारत स्टेशन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

सोनपुर डीआरएम ने काढागोला अमृत भारत स्टेशन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

– निर्माण कार्य में तेजी लाने सहित निदेश दिये. यात्री सुविधा पर की बात बरारी प्रखंड का व्यस्तम काढागोला रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित सरन रेल सैलून से विण्डो इन्सपेक्सन कर वापसी में काढागोला स्टेशन पहुंचे. डीआरएम घंटों निरीक्षण में अमृत भारत स्टेशन निर्माण का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन भवन निर्माण मैप पर नजर जाते ही स्टेशन भवन की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने चहार दिवारी निर्माण, स्टेशन पार्क, शौचालय, सड़क मार्ग सहित अमृत भारत स्टेशन योजना की एक एक कर निर्माण कार्य की जानकारी ली. डीआरएम प्लेट फार्म एक पर बनने वाले रैम्प निर्माण कार्य में देरी पर कड़े निर्देश दिये. स्टेशन निकास द्वार पर पहुंचकर बंद पड़े शौचालय पर जानकारी ली. स्टेशन कंट्रोल कक्ष में पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार से ट्रेन मानिटरिंग की जानकारी ली. उन्होंने विभागीय अधिकारी को कई निर्देश दिये. डीआरएम ने बताया कि यह रुटिन निरीक्षण है. काढागोला में पीएम अमृत भारत स्टेशन निर्माण कार्य गतिमान है. प्लेटफार्म एक एवं दो पर दिव्यांग रैम्प निर्माण, एक दो तीन प्लेट फार्म पर यात्री शेड का निर्माण, स्टेशन का यात्री सुविधा से सुसज्जित करने सहित विभागीय कार्यो का निरीक्षण किया गया.अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है. सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. सेमापुर स्टेशन का भी निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया है. डीआरएम के काढ़ागोला आगमन को लेकर स्टेशन पर बने अवैध दुकानों को हटा दिया था. ताकि स्टेशन निकास खाली एवं साफ दिखे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी डीआरएम के स्टेशन निरीक्षण के दौरान जुटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >