फाइनांसकर्मी के सह कर्मी ने रची थी लूट की साजिश

फाइनांसकर्मी के सह कर्मी ने रची थी लूट की साजिश

– फाइनांस कर्मी लूट कांड मामले में सात गिरफ्तार – पीड़ित मैनेजर के साथ थाने पर भी आया था आरोपित सहकर्मी मामला दर्ज कराने मनिहारी भारत फाइनेंस लिमिटेड शाखा संगम मैनेजर संजीव कुमार मंडल से राशि लूट मामले में सात आरोपित की गिरफ्तारी हुई है. मनिहारी के करहिया मुख्य सड़क समीप सोमवार की शाम को लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. 75 हजार पचास रूपये की लूट हुई थी. पुलिस जांच में मामले का खुलासा हुआ. शाखा संगम मैनेजर संजीव कुमार मंडल के सहकर्मी कुलदीप उरांव ने ही लूट की साजिश रची थी. घटना की शाम सोमवार को आरोपित सह कर्मी फाइनांस कर्मी साथ ही थे. थाना पर प्राथमिकी दर्ज कराने भी साथ आए थे. कांटाकोश से निकलने की पल- पल की सूचना अपराध कर्मी को कर रहे थे. मनिहारी थानाध्यक्ष ने बताया कि फाइनांस कर्मी कुमारीपुर निवासी कुलदीप उरांव के साथ-साथ गोलू यादव, शेख राजा, एमडी राजा, दानिश, राकेश यादव, तंजीर की गिरफ्तारी हुई है. अपराधकर्मी के निशानदेही पर टेब व 25 हजार रूपये नगद समेत खाली बैग बरामद किया. मौके पर पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >