नवगछिया थाना क्षेत्र से चोरी की गयी राशि को कोढ़ा पुलिस ने किया बरामद

दो लाख चालीस हजार रुपये कोढ़ा पुलिस ने जुराबगंज से बरामद कर नवगछिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया

प्रतिनिधि, कोढ़ा. नवगछिया थाना क्षेत्र से चोरी की गयी दो लाख चालीस हजार रुपये कोढ़ा पुलिस ने जुराबगंज से बरामद कर नवगछिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया. थानाध्यक्ष नंदकिशोर सहनी ने बताया कि नवगछिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि नवगछिया थाना क्षेत्र में एक चोरी की घटना घटित हुई है. इसमें दो लाख चालीस हजार रुपये की चोरी हो गयी है. पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपित कोढ़ा थाना क्षेत्र का ही है. सूचना मिलते ही थाना क्षेत्र के जुराबगंज ग्राम में छपेमारी की गयी. नवगछिया थाना क्षेत्र से चोरी की गयी दो लाख चालीस हजार रुपये बरामद कर लिया गया. बरामद की गयी राशि नवगछिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >