सहयोग शिविर में आमलोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

सहयोग शिविर में आमलोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

– आज जिले के 16 पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर कटिहार राज्य सरकार के दिशानिर्देश के आलोक में अब आमलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. मंगलवार को इसकी शुरुआत की जायेगी. जिले के 16 प्रखंड के चिन्हित एक-एक पंचायत यानी कुल 16 पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया जायेगा. शिविर के सफल संचालन को लेकर विभागीय स्तर पर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया गया है. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने इसके लिए संयुक्त आदेश जारी किया है. डीएम व एसपी की ओर से जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग से निर्गत मुख्य सचिव के माध्यम से जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए ””सहयोग शिविर”” आयोजित करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश संसूचित किया गया है. इसके आलोक में आम नागरिकों को सीधे अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव रखने का अवसर प्रदान करने तथा उसके निदान के लिए कतिपय निर्देश दिये गये है. संयुक्त आदेश के अनुसार जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने तथा उनके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है. सहयोग शिविर आयोजन तथा प्राप्त आवेदनों के संधारण एवं निवारण के लिए के विभिन्न तरह के निर्देश दिये गये है आज इन 16 पंचायत में लगेंगे शिविर संयुक्त आदेश के अनुसार मंगलवार को अमदाबाद प्रखंड के बैदा सहयोग शिविर लगाया जायेगा. जबकि इसी दिन आजमनगर प्रखंड के आलमपुर, बलरामपुर प्रखंड के बलरामपुर, बरारी प्रखंड के बैसा गोविंदपुर, बारसोई प्रखंड के आबादपुर, डंडखोरा प्रखंड के भमरेली, फलका प्रखंड के भंगहा, हसनगंज प्रखंड के बलुआ, कदवा प्रखंड के बेलोन, कटिहार प्रखंड के भवाड़ा, कोढ़ा प्रखंड के बहरखाल, कुरसेला प्रखंड के पूर्वी मुरादपुर, मनिहारी प्रखंड के बघार, मनसाही प्रखंड के भेड़मारा, प्राणपुर प्रखंड के बरझल्ला एवं समेली प्रखंड के चकला मौलानगर में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. 02 जून की इन 16 पंचायत में लगेंगे सहयोग शिविर जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार दूसरा शिविर दो जून को लगाया जायेगा. आगामी दो जून को जिले के जिन पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित की जायेगी. उनमें अमदाबाद प्रखंड के बैरिया, आजमनगर प्रखंड के अमरसिंहपुर, बलरामपुर प्रखंड के भिमियाल, बरारी प्रखंड के बकिया सुखाय, बारसोई प्रखंड के बलतर, डंडखोरा प्रखंड के डंडखोरा, फलका प्रखंड के भरसिया, हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ, कदवा प्रखंड के बेनीजलालपुर, कटिहार प्रखंड के डेहरिया, कोढ़ा प्रखंड के बांसगाढ़ा, कुरसेला प्रखंड के जरलाही, मनिहारी प्रखंड के बाघमारा, मनसाही प्रखंड के चितौडिया, प्राणपुर प्रखंड के बसतोल एवं समेली प्रखंड के चांदपुर पूर्वी पंचायत शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >