बकरीद पर असमाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

बकरीद पर असमाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

मनिहारी मनिहारी थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए. एसडीएम व एसडीपीओ ने शांति पूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने की अपील की. एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने कहा कि असमाजिक तत्व को चिन्हित किया जा रहा है. सोसल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है. चिन्हित स्थल पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. एसडीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी कारवाई की जाएगी. कोई सूचना मिले तो पहले अनुमंडल प्रशासन को सूचना दें. बीडीओ सनत कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, जीआरपी एएसआई मिथिलेश कुमार सिंह, नगर स्वच्छता प्रबंधन पदाधिकारी आरूष कुमार, पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह, समाजसेवी मुकेश यादव, नीमा पूर्व मुखिया जाकिर अंसारी, शोहराब उर्फ शेरू, पंसस कून्दन पासवान, पवन मंडल, राजाराम सिंह, मुन्ना सिंह, विनोद सिंह, आलमगीर, पीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक फारूक, बौलिया सरपंच तस्लीम आरिफ, चुन्नु खान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >