बच्चों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर मजबूत होगा तंत्र

बच्चों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर मजबूत होगा तंत्र

– पवई पंचायत में बाल संरक्षण समिति गठन को लेकर बैठक आयोजित कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के पवई पंचायत में बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसा एवं दुर्व्यवहार की रोकथाम के उद्देश्य से पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता पवई पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ कोढ़ा के अध्यक्ष मो काजिम ने की. बाल अधिकारों की सुरक्षा, बच्चों के प्रति संवेदनशील वातावरण तैयार करने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. मुखिया ने कहा कि बच्चों के साथ होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण या दुर्व्यवहार को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है. पंचायत स्तर पर एक सशक्त और सक्रिय समिति का गठन बेहद जरूरी है. बैठक के दौरान पीसीवीसी के गठन की प्रक्रिया, समिति के सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. समिति में पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य जिम्मेदार लोगों को शामिल करने पर सहमति बनी. साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि समिति समय-समय पर बैठक कर क्षेत्र में बच्चों की स्थिति की समीक्षा करेगी तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी. बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने और अभिभावकों को भी इस दिशा में जागरूक करने का संकल्प लिया गया. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >