कटिहार नगर निगम, कटिहार में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार का आयोजन किया. महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 35 फरियादियों की समस्या सुनी. महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया. जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल एवं लाइट, रास्ते एवं अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की साफ-सफाई, सड़क अतिक्रमण की समस्याओं को लेकर फरियादी पहुंचे थे. महापौर के द्वारा पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा भी की गयी.
महापौर ने जनता दरबार में सुनी 35 जनसमस्याएं

महापौर ने जनता दरबार में सुनी 35 जनसमस्याएं
Copied link
महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया.