मामले की निष्पक्षता से हो जांच: एमएलसी

मामले की निष्पक्षता से हो जांच: एमएलसी

प्रतिनिधि, डंडखोरा विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल डंडखोरा थाना पर हुए हमले व पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों के साथ हुई मारपीट की घटना पर कहा है कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. एमएलसी ने कहा कि पुलिस को भी इस बात की जांच करनी चाहिए कि आखिर लोगों में आक्रोश क्यों था. शराब के आरोप में एक युवक को तीन दिनों से थाने में बंद करके रखा गया था. ऐसा स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है. इस मामले में पुलिस को पूरी तरह से जांच करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि रायपुर के मुखिया आलोक कुमार के घर में जिस तरह से पुलिस तोड़फोड़ की है. वह निंदनीय है. उन्होंने यह भी कहा कि घर में महिलाएं व बच्चे थे. बगैर महिला पुलिस के घर में घुसकर स्थानीय पुलिस ने जोर जबरदस्ती किया है. एमएलसी ने कहा कि वह इस मामले को लेकर डीआईजी, आईजी एवं पुलिस महानिदेशक से बात की है. पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से निष्पक्ष जांच करते हुए उचित न्याय करने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >