मारवाड़ी युवा मंच ने नारायण भोज का किया आयोजन

मारवाड़ी युवा मंच ने नारायण भोज का किया आयोजन

कटिहार मारवाड़ी युवा मंच, कटिहार शाखा प्रतिमाह दो अवसरों पर नारायण भोज कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया है. इसी श्रृंखला की कड़ी के सोमवार की दोपहर 12:45 बजे श्याम मंदिर परिसर में नारायण भोज कार्यक्रम का आयोजन किया. मारवाड़ी युवा मंच, कटिहार शाखा के सदस्य ने सक्रिय रूप से नारायण भोज के तहत जरूरतमंदों को खाना खिलाया. भोजन वितरण के इस पुनीत कार्य में मंच के शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, शाखा सचिव युवा मयंक पूरनमलका, शाखा कोषाध्यक्ष युवा यश गोयल, पूर्वप्रांतीय उपाध्यक्ष युवा राहुल मुरारका, मंच सदस्य युवा सुरेश जैजानी, मंच सदस्य सुमित मुकीम श्जामिल रहे. जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित भाव से योगदान दिया. कहा मंच समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को हमेशा इसी प्रकार निभाता रहेगा और भूखे को खाना खिलाना खुशियों की झोली भरने के बराबर होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >