कुरसेला एनएच 31 से अयोध्या गंज बाजार के समर्पक पथ के पानी से डुबने से आवागमन बाधित हो गया है. सड़क पर दो से तीन फीट पानी का बहाव हो रहा है. पानी के बीच सड़क से गुजरने वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बड़े वाहनों को छोड़ सड़क से दो पहिया वाहन का चलना बंद हो गया है. राहगीर भी सड़क से गुजरने में तौबा कर रहे हैं. अयोध्यागंज बाजार के इस समर्पक पथ पर भोलातरी धार के बढ़ते जलस्तर से आया है.धार में बाढ़ का पानी नेशनल हाइवे के दुसरे सिरे के तरसोंय से आया है. बाढ़ का पानी घटने के बावजूद धार का पानी बढ़ता रहता है.प्रतिवर्ष बाढ़ जाने आने के बाद धार का पानी धीरे धीरे बढ़ता चला जाता है. धार के बढ़ते जलस्तर ने सड़क का लगभग आधा भाग डुबो दिया है. बाढ़ का पानी नीचे उतरने के बाद धार के पानी में लगभग एक पखवाड़ा तक कमी नही आता है. गत दिनो गोदाम का मक्का धार में गिरने से कीटनाशी दवाओं के प्रभाव से मछलियां मर कर उपला रही है. मक्का और मछलियों का सड़ाध से आस पास बदबु फैल रही है. सड़ांध के बदबू से महामारी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है.बताया जाता है कि धार की मरी मछलियां सड़क पर फैले पानी में आ जाता है.नेशनल हाईवे से अयोध्या गंज बाजार को जोड़ने वाला यह मुख्य सड़क है.परिचालन से सड़क व्यस्त बना रहता है. अयोध्यागंज बाजार स्थित प्रसिद्व वैष्णोदेवी दुर्गा मंदिर में शरदीय नवरात्र पुजा प्रारम्भ होने वाला है. ऐसे में मुख्य सड़क के पानी में डुबने से श्रद्वालूओ को मंदिर में मां भगवती के पुजा दर्शन में कठिनाई उत्पन्न होगी. गौरतलब है कि अयोध्या गंज बाजार रेल स्टेशन तक आवागमन करने का यह अहम मुख्य सड़क है. सड़क से पानी निकासी का वैकल्पिक उपाय नहीं है.हालातों के आगे लोग इस परेशानी को प्रतिवर्ष झेलने को विवश रहते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
