कोढ़ा पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया

कोढ़ा पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया

कोढ़ा थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने व अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों व प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सक्रिय तैनाती की गई है. जहां हर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है. अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा उनके साथ ले जाये जा रहे सामानों की बारीकी से जांच की जा रही है. खास तौर पर वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, बीमा व प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है. इसके अलावा दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जा रहा है. जांच के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. नियम तोड़ने वालों से विधिसम्मत तरीके से जुर्माना वसूला जा रहा है. जिससे आमलोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना है. बल्कि आपराधिक गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है. लगातार चल रहे इस अभियान से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है. आमलोगों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ा है. इस विशेष जांच अभियान में कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व बल सक्रिय रूप से शामिल रहे. पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और जांच अभियान में सहयोग करें. ताकि एक सुरक्षित और व्यवस्थित समाज का निर्माण हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >