कटिहार रेल मंडल में रेल यात्रियों से 909 करोड़ प्राप्त हुए राजस्व

कटिहार रेल मंडल में रेल यात्रियों से 909 करोड़ प्राप्त हुए राजस्व

रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न पर विभागों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज कीं कटिहार कटिहार मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न पर विभागों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की हैं. उक्त बात की जानकारी कटिहार डीआरएम किरेंद्र नरह ने कार्यालय स्थित सभागार में प्रेसवार्ता कर दी. कटिहार मंडल वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कई उपलब्धियां हासिल किया है. राजस्व प्रथम है. कटिहार रेल मंडल ने इस बार बेहतर राजस्व अर्जन किया है. यात्री राजस्व में 909.84 करोड़ रुपए राजस्व अर्जित की है जो पिछले वर्ष के 865 करोड़ से 5.13% अधिक है. टिकट चेकिंग से सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की कमाई हासिल किया गया है जो पिछले वर्ष की कमाई 14.95 करोड़ से 42% अधिक है. संचालन व समय की पाबंदी वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान, मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की समय पालनता में सुधार होकर 81.69% हो गया. वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान प्राप्त 80.45% से 1.54 प्रतिशत अंक की वृद्धि दर्ज की गई. लोडिंग में 9% की वृद्धि पीओएल की संचयी लोडिंग 754 रेक (37,616 वैगन) दर्ज की गई, जो पिछले वित्तीय वर्ष में 692 रेक (34,524 वैगन) से 9% की वृद्धि दर्शाती है. नई ट्रेन सेवाएं व 99 स्पेशल ट्रेन चलाई उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 08 नई ट्रेनें शुरू की गईं, जिनमें सितंबर 2025 में 03 और फरवरी 2026 में 05 ट्रेनें शामिल थीं. वंदे भारत एक्सप्रेस और प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने वाली कई अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएं शामिल हैं. 25 से अधिक नए ट्रेन स्टॉपेज भी शुरू किए गए. यात्री सुविधा के लिए आजमनगर रोड, कनकी रेलवे स्टेशन, पंजीपारा, बंगालबाड़ी, रानी नगर, श्रीपुरहाट, हरिचंद्रपुर, मालाहार, भालुका रोड, सुधानी, तेलता, अधिकारी, रामपुर बाजार, दौलतपुर हॉट, नक्सलबाड़ी, बतासी रेलवे स्टेशन, दलखोला,अलुआ बाड़ी, बागडोगरा, गाजोल, देवतल्ला, शिमला, हल्दीबारी एवं न्यू जलपाईगुड़ी पर कुल 25 नए स्टॉपेज प्रदान किए गए हैं. यात्री सुविधा के लिए इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में केआईआर डिवीजन से कुल 99 विशेष ट्रेनें चलाई गईं. यात्री सुविधाएं एवं प्रणालियां को बनाया बेहतर डीआरएम ने बताया कि यात्री सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में 06 नए स्टेशनों ,आरएचएमपी, केडब्ल्यूपीआर, एलएक्सएमपी, केएजीजे, बिगजे, पाकी पर यूटीएस सिस्टम चालू किया गया. पूरे मंडल में 18 स्टेशनों पर 58 एटीवीएम चालू हैं. यात्री सुविधाएं व अवसंरचना का विकास अररिया गलगलिया का लगभग 110 किलोमीटर लंबा नया रेल लाइन खंड 14 सितंबर 2025 को यात्री सेवाओं के लिए खोल दिया गया है. कटिहार रेल मंडल के हल्दीबाड़ी रेलवे स्टेशन, जलपाईगुड़ी, ठाकुरगंज, बुनियादपुर रेलवे स्टेशन गंगारामपुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है. लेवल क्रॉसिंग (एलसी) गेटों का उन्मूलन डीआरएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 04 एलसी गेट समाप्त कर दिए गए, जिनमें कटिहार तेज नारायणपुर सेक्शन (केएम 28/4–5) के बीच 01 अस्थायी एलसी गेट को बंद कर दिया गया है. जबकि एनसी-71, ईबी-5, ईबी-14, केजे-55 को हटाना शामिल हैं. 16 प्लेटफार्म का किया विस्तार, सुविधा की बेहतर डीआरएम ने बताया कि 12 स्टेशनों पर प्लेटफार्म का विस्तार और बढ़ाने का काम किया गया है. क्रमशः एआरक्यू और आरएनआई, पीआरएनए स्टेशनों पर प्रतीक्षालय और दिव्यांगजन सुविधाएं विकसित की गई हैं. सुरक्षा और वित्तडिवीजन ने इस वित्तीय वर्ष में शून्य परिणामी दुर्घटना हासिल की है. कुल 1332 घंटे. रखरखाव ब्लॉक की योजना बनाई गई 198 किमी गहरी स्क्रीनिंग की गई. टीआरआर (पी) 44.52 किमीपीक्यूआरएस 75.54 किमी बचत किया है. क्वार्टर के नुकसान और जल शुल्क में 27.59 करोड रुपए की किया बचत डीआरएम ने बताया कि अनुमानों, निविदाओं और क्वार्टरों के नुकसान के किराए और जल शुल्क सहित वसूली उपायों की आंतरिक जांच के माध्यम से डिवीजन ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 27.59 करोड़ की कुल बचत हासिल की. वित्तीय वर्ष में पूंजीगत व्यय का 100% उपयोग (780 करोड़ रुपये) किया गया है. नवाचार और अच्छा कार्यविद्युत कुल क्षमता 2.28 एमडब्लूक्यू का रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया गया है. वित्त वर्ष के दौरान केआईआर डिवीजन के तहत कमीशन किया गया. 2025-26. नए खंडों व यार्डों का विद्युतीकरण डीआरएम ने बताया कि वित्त वर्ष विद्युतीकरण 108.616 आरकेएम और 134.399 टीकेएम यांत्रिक नवप्रवर्तन किया गया है तथा कटिहार रेल मंडल में एलएचबी कोचिंग डिपो और सर्विस बिल्डिंग का निर्माण किया गया है. 35 मीटर एलएचबी शेड विस्तार कार्य के पूरा होने के साथ 100% पूरा हो गया. एनजेपी में: मालगाड़ी रखरखाव सुविधा का विस्तार, पीएच-2: अगस्त 2025 में तीसरे एटीईएस के चालू होने के साथ 100% पूरा हुआ. बीएलजीटी में: पिट-लाइन, एक कोच लंबाई वाली सिक-लाइन और संबद्ध कार्यों का निर्माण: 25/5 टन ईओटी क्रेन की स्थापना के साथ 100% पूरा हुआ कर्मचारी कल्याण कर्मचारी कल्याण में पिछले वर्ष के 835 कर्मचारियों की तुलना में इस वर्ष लगभग 1300 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है. 4.29 करोड़ रूपया का प्रतिबंधित समान किया बरामद डीआरएम ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध आरपीएफ की ओर से की गई कार्रवाई में कुल 42 नशीले पदार्थों के मामले सामने आए, जिनमें 4.29 करोड़ की जब्ती शामिल थी. कुल 155 शराब के मामले सामने आए. मानव तस्करी विरोधी प्रयासों के तहत, 56 वयस्कों को बचाया गया. इस मौके पर एडीआरएम मनोज कुमार सिंह सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह सहित अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >