जमीन विवाद में छोटे ने बड़े भाई को चाकू से हमला कर किया घायल

जमीन विवाद में छोटे ने बड़े भाई को चाकू से हमला कर किया घायल

कटिहार सेमापुर थाना क्षेत्र के सुखासन गीदड़मारी गांव में महज दो इंच जमीन के विवाद ने सगे भाइयों को एक-दूसरे का दुश्मन बना दिया. मामूली बात से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल फैजुद्दीन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल फेजुद्दीन ने बताया कि उनके पिता की संपत्ति का बंटवारा पहले ही दोनों भाइयों के बीच हो चुका है. घटना के दिन वह अपनी जमीन पर घेराबंदी कर रहे थे. इसी दौरान उनका छोटा भाई सैफुद्दीन वहां पहुंचा और दो इंच जमीन को लेकर विवाद खड़ा कर दिया. पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई. लेकिन देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. फैजुद्दीन के अनुसार उन्होंने छोटे भाई को समझाने की काफी कोशिश की. लेकिन वह उग्र हो गया. इसी बीच वह घर से चाकू लेकर आया और अचानक उनके सिर पर हमला कर दिया. घायल अवस्था में उन्हें परिजनों ने तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद पीड़ित ने सेमापुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >