उमवि रघुनीचक की शिक्षिका के पति का निधन

उमवि रघुनीचक की शिक्षिका के पति का निधन

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनीचक के शिक्षिका के पति सरोज कुमार पासवान (48) का निधन इलाज के दौरान कटिहार मेडिकल कॉलेज कटिहार में हो गया. उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज कटिहार से उनके निवास स्थान मरंगी पंचायत के मरंगी गांव लाया. कांग्रेस, बीजेपी, राजद, जदयू सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक जताया. मौके पर मृतक के बड़े भाई प्रदीप कुमार पासवान ने बताया कि कुछ महीनों से मेरा छोटा भाई बीमार चल रहा था. इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज कटिहार से चल रहा था. बुधवार की शाम को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. गुरुवार को मनिहारी गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया. शिक्षिका मधु कुमारी के पति कुछ महीनों से बीमार थे. उनका निधन हो गया. मृतक अपने पीछे पत्नी सहित चार बड़ी पुत्री सहित भरा परिवार छोड़ गए है. जिसमें की बड़ी पुत्री शादी हो गई हैं. सबसे छोटी पुत्री ने मुखाग्नि दी. मालूम हो कि सरोज कुमार पासवान अपने पीछे माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी, चार पुत्री एवं भतीजा- भतीजी को छोड़कर चल बसे. इस दु:ख की घड़ी में बब्बन कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, राजेंद्र मंडल, दीपक झा, विनोद कुमार उरांव, रामचरित्र पासवान, दिलीप पासवान, प्रदीप कुमार पासवान, सूर्य कमल पासवान, रामबाबू पासवान, सोनू पासवान, पुरुषोत्तम पासवान, अमन पासवान, जितेंद्र पासवान, वतन पासवान, मृगेंद्र पासवान, शुभम पासवान आदि ने शोक संवेदना प्रकट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >