पोठिया घाट महादलित टोला में हवा महल का उद्घाटन

पोठिया घाट महादलित टोला में हवा महल का उद्घाटन

कटिहार कटिहार प्रखंड के कटिहार पंचायत की पोठिया घाट महादलित टोला में हवा महल का उद्घाटन विधायक तारकिशोर प्रसाद व प्रमुख सोनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया. हवा महल षष्टम वित्त योजना से निर्मित कराया है. प्रारंभ गांव की छात्रा गुड़िया कुमारी, राखी कुमारी ने स्वागत गीत से किया. ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया. पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की गयी. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से गांव का सर्वांगीण विकास कराया जा रहा है. प्रमुख सोनी सिंह ने कहा कि उनका लगातार प्रयास रहता है कि समाज के वंचित वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को शिक्षित करने और सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. लक्खी प्रसाद महतो, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, शशिकांत सिंह, भाजपा कटिहार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अरविंद वर्मा, राधा रमण सिंह, भूमिदाता अयोधी राय, मीना देवी, वार्ड सदस्य दीपक ऋषि, सपन ऋषि, छोटू पासवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >