कटिहार अग्निशमन सप्ताह समारोह में शुक्रवार को शहरी क्षेत्रों में जन-जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया. आमलोगों को आग से बचाव, सुरक्षा उपायों व आपातकालीन स्थिति में सही कदम उठाने के प्रति जागरूक करना था. रैली की शुरुआत अग्निशमन विभाग परिसर से हुई. अग्निशमन पदाधिकारी गौतम कुमार के नेतृत्व में तथा अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी साधना भारती, सहायक अनुमंडल पदाधिकारी प्रसन्जीत कुमार की अगुवाई में यह जागरूकता रैली निकाली गयी. शहर के नगर थाना से निकलकर बाटा चौक, हरदयाल चौक, दुर्गा स्थान चौक, पानी टंकी चौक, एमजी रोड, जीआरपी चौक, अंबेडकर चौक होते हुए अग्निशमन कार्यालय परिसर पहुंची. जागरूकता रैली में मौजूद अग्निशमनकर्मी, अग्निक के हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर आग से बचाव ही सुरक्षा है जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. रैली से लोगों को आग लगने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें. इसकी जानकारी दी गयी. अग्निशमन पदाधिकारी साधना भरती ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी घटनाओं को टाला जा सकता है. जैसे गैस सिलिडर का सही उपयोग, बिजली के उपकरणों की नियमित जांच और आग लगने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देना. लोगों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग के बारे में भी जानकारी भी रहनी चाहिए. सतर्कता व सूझबूझ से ही अग्निकांड से बचा जा सकता है. प्रधान अग्निक संजीत कुमार, अमलेश कुमार, वेद प्रकाश, अग्निक में विशाल कमार, मनीष कुमार, नवीश कुमार, लव राज, सौरभ कुमार, निवास कुमार, चिंटू, रिजवान, गुड्डू, अभय राज, दयाशंकर, विपिन झा, निसार अंजुम, प्रियंका कुमारी, प्रतिमा कमारी, रानी कमारी, चंचल सहित अन्य अग्निशमनकर्मी उपस्थित थे.
अग्निशमन विभाग ने निकाला जन जागरूकता रैली
अग्निशमन विभाग ने निकाला जन जागरूकता रैली
