सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को मिला दो लाख, घायल को 50000

सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को मिला दो लाख, घायल को 50000

फोटो कैप्शन- मृतक के परिजनों को मुआवजा की स्वीकृति पत्र सौंपते प्रतिनिधि, कोढ़ा एनएच -31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को मुआवजे देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर अनुग्रह अनुदान की राशि स्वीकृत की गई है. जारी आदेश के मुताबिक, मृतक तालामय मरांडी के आश्रित को 2,00,000 तथा घायल तालामय हांसदा को 50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. कुल 2,50,000 की यह राशि आपदा प्रबंधन मद से दी जा रही है. जिला नजारत प्रशाखा द्वारा आईसीआईसीआई बैंक, कटिहार शाखा को निर्देश दिया है कि संबंधित लाभुकों के खातों में राशि का अंतरण अविलंब किया जाए. फिलहाल, 13 मृतकों और 31 घायलों में से एक मृतक व एक घायल को ही मुआवजा प्रदान किया गया है जबकि अन्य पीड़ितों को भी जल्द सहायता देने की प्रक्रिया जारी है. प्रशासन ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >