नव साक्षरों की सात दिसंबर को होगी परीक्षा

नव साक्षरों की सात दिसंबर को होगी परीक्षा

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में बीडीओ सह बीईओ मनीषा कुमारी की अध्यक्षता में अक्षर आंचल योजना के तहत सात दिसंबर को होने वाली नव साक्षर परीक्षा की तैयारी को ले बैठक हुई. केआरपी सुनील कुमार सौरभ ने ने कहा, सात दिसंबर को प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल, धरहन, दिघौंच, मोहर्रमपुर, मझेली, गोपालपुर, सिरंडा, प्राणपुर सहित अठारह केन्द्रों पर पूर्वाहन दस बजे से अपराह्न चार बजे तक दलित महादलित अतिपिछड़ा एवं अल्पसंख्यक के 15 वर्ष से लेकर पैंतालीस वर्ष के 4068 नव साक्षर महिलाओं का तीन सत्र में बुनियादी साक्षरता परीक्षा ली जायेगी. पढ़ने लिखने और गणित का ज्ञान का जांच किया जायेगा. शिक्षा सेवक, शिक्षा सेवक तालिमी मरकज के चंदन कुमार रजक, नीतीश कुमार रजक, गोपाल राय के साथ दर्जनों शिक्षा सेवक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >