– स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कटिहार विकास भवन के उपरी सभाकक्ष में शुक्रवार को स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का उद्घाटन जिलाधिकारी आशुतोष द्विवदी ने दीप जलाकर किया. फार्मर रजिस्ट्री से संबंध, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अनुमंडल स्तरीय कृषि पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय सभी अंचलाधिकारी, सभी राजस्व कर्मचारी कृषि विभाग के सभी कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान सलाहकार उपस्थित थे. जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रधान सचिव कृषि विभाग बिहार सरकार द्वारा एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री के कायों में प्रगति लाने के लिए मिशन मोड में कैंप आयोजित कर जिले के किसानों का फार्मर आइडी तैयार किये जाने का निदेश है. फार्मर रजिस्ट्री कार्य के लिए सभी पंचायतों में दो चरणों में कैम्प लगाना है.इस कार्य के लिए पंचायत स्तरीय कृषि कर्मी राजस्व एवं भूूमि सुधार के पदाधिकारी व कर्मी शामिल होंगे. पंचायत स्तरीय कर्मी को निर्धारित तिथि को कैम्प के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कार्य कराने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने सभी राजस्व कर्मचारी व कृषि कर्मियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रथम चरण छह से नौ जनवरी व द्वितीय चरण 18 से 21 जनवरी को मिशन मोड में सभी पंचायतों में कैम्प का आयोजन कर फार्मर रजिस्ट्री कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. साथ ही फार्मर रजिस्ट्री में आने वाले भूमि सम्बंधी दावों के विवादों का समाधान कराने के साथ साथ प्रखंड स्तरीय कियान्वयन दल के पदाधिकारियों और अंचलाधिकारी को फार्मर रजिस्ट्री के कियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त है. इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, अनुमंडलाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
