क्रियान्वित की जा रही है प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाएं: डीएम

क्रियान्वित की जा रही है प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाएं: डीएम

कटिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के क्रम में कटिहार जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने 70.58 करोड़ रुपये की लागत से कृषि उत्पादन प्रांगण, कटिहार (फेज-2) के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया. समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में गुरुवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी कहा कि वह नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. यहां आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट से शिलापट्ट अनावरण कर कटिहार जिले के लिए 229 करोड़ रुपये की लागत से 257 योजनाओं का उद्घाटन एवं 181 करोड़ रुपये से 186 योजनाओं का शिलान्यास व कार्यारंभ किया. डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में लगाए गए विभिन्न विकासात्मक योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के अंतर्गत की गयी. घोषणाओं तथा जिला अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली. पत्रकारों को डीएम ने बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ककी ओर से की गयी सभी घोषणाओं पर काम शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि बाबा गोरखनाथ धाम का सौंदर्यीकरण, गोगाबील झील का सौंदर्यीकरण एवं पर्यटकीय सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्य, खेल स्टेडियम, शहर के बाटा चौक से संतोषी चौक एवं साहेबपारा चौक के बीच सड़क के ऊपर पुल का निर्माण कार्य एवं कटिहार जलापूर्ति योजना आदि पर काम शुरु हो चुका है. डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्राणपुर प्रखंड के पुराने बरझल्ला पंचायत भवन का जीर्णोद्धार कर स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने जीविका द्वारा संचालित दीदी की सिलाई एवं प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का शुभारंभ किया. डीएम ने बताया कि सभी 16 प्रखंड में जीविका दीदी को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा. डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बुद्धनगर में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया. साथ ही आईसीटी लैब में संचालित कोडिंग व एआई से संबंधित प्रशिक्षण के संबंध में विद्यार्थियों से जानकारी ली. संवाददाता सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, एसडीएम प्रधुम्न सिंह यादव, डीपीआरओ अभिषेक रंजन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >