डीएम व एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालन का लिया जायजा

डीएम व एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालन का लिया जायजा

कटिहार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी वं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सोमवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्र यथा मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी, सुर तुलसी इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों में संचालित इंटर परीक्षा का जायजा लिया. डीएम व एसपी ने केन्द्राधीक्षक को बिहार विद्यालय समिति में प्राप्त निर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन करने तथा सभी विक्षकों को परीक्षा आवधि में अपने निर्धारित कक्षों में रहने का निर्देश दिया. इसके अलावा केन्द्राधीक्षक व दंडाधिकारी को निर्देश दिया कि परीक्षा प्रथम पाली 09 बजे पूर्वाह्न एवं द्वितीय पाली 01:30 बजे अपराह्न के बाद आनेवाले किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >