जिला प्रतिरक्षण प्राधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज का किया निरीक्षण

जिला प्रतिरक्षण प्राधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज का किया निरीक्षण

हसनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज का शनिवार को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ सोरेनजीत सरकार के द्वारा निरीक्षण किया. निरीक्षण दौरान मुख्य रूप से टीकाकरण से संबंधित कॉल्ड चैन रूम का निरीक्षण किया. जिसमें वैक्सीन के रखरखाव को लेकर संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया. साथ ही वैक्सीन के रखरखाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्वास्थ्य कर्मियों से विचार विमर्श किया गया. मौके पर संबंधित अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया. स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले मरीजों को सरकार द्वारा मिलने वाली सभी स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ मिले. इसको ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जरूरत है. इस मौके पर डब्लूएचओ के एसएमओ डाक्टर सुभान अली, यूएनडीपी के सुधीर मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आयुष भारद्वाज, स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, डब्लूएचओ मॉनिटर सुजीत सिंह, वाधवानी से के के वर्मा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >