50 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद गहराया

50 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद गहराया

कटिहार जिस जमीन पर अनाज की फसलें ललहाती थी, उस जमीन पर इन दिनों विवाद का फसल खड़ा हो गया है. मामला कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज की है. छह एकड़ 50 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गये है. दोनों के बीच विवाद गहराता जा रहा है. बढ़ते विवाद के बाद दोनों पक्षों ने जिला प्रशासन को आवेदन सौंप कर हस्तक्षेप करने की मांग की है. डीएम व एसपी को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाते हुए पहले पक्ष नारायण सिंह के पक्ष से गुरुचरण सिंह का कहना है कि उक्त जमीन मूल रूप से बालेश्वर मंडल की थी. कायमी सिकमी के रूप में उनके दादा दयालाल सिंह को दे दी गई थी. गुरुचरण सिंह का दावा है कि वे दयालाल सिंह के वंशज हैं. 1958 से इस जमीन पर खेती करते आ रहे हैं. आरोप है कि अब बालेश्वर मंडल के वंशज मनोज कुमार मंडल ने जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए उनकी फसल को नुकसान पहुंचाया. रात के अंधेरे में भी मिट्टी खनन कराया. विरोध करने पर मारपीट की भी घटना को भी अंजाम दिया है. कहा, जमीन से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं. दूसरे पक्ष मनोज कुमार मंडल का कहना है कि उनके दादा बालेश्वर मंडल ने दयालाल सिंह को केवल खेत जोतने के लिए सिकमी पर जमीन दी थी. आरोप है कि वर्तमान में दावा करने वाले लोग दयालाल सिंह के वंशज है ही नहीं है. बल्कि उनके भाइयों के वंशज हैं. जिनका जमीन पर कोई वैध अधिकार नहीं है. इधर मनोज मंडल का भी दावा है कि उनके पास जमीन से संबंधित सभी कागजात व रसीद उपलब्ध है. मारपीट की बात झूठी है. दोनों पक्षों के दावों के बीच प्रशासनिक जांच की मांग तेज हो गई है. जिस जमीन पर फसल की खेती होती थी. आज वहां पर विवाद का फसल खरा होने से स्थानीय स्तर पर बेहद ही तनाव की स्थिति बन गई है. लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर विवाद का समाधान करने की मांग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >