तापमान में गिरावट से ठंड का असर हुआ तेज

तापमान में गिरावट से ठंड का असर हुआ तेज

कटिहार जिले वासियों को ठंड अब परेशान कर रही है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने की वजह से लोग ठंड से परेशान हो रहे हैं. ठंड की वजह से गर्म कपड़ों के बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. मॉल से लेकर गर्म कपड़ों की दुकानों में लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं. इसके साथ लोग ठंड की वजह से बीमार भी पड़ रहे हैं. ज्यादातर लोग सर्दी, जुकाम, खांसी से परेशान है. यही वजह है कि सदर अस्पताल के ओपीडी में तीन सौ से अधिक मरीज बीमार होकर इलाज कराने को पहुंच रहे हैं. बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यनूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरूवार से और ज्यादा तापमान में गिरावट होगी. जिससे ठंड का असर अधिक होने की संभावना जतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >