कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के धनपाड़ा गांव में शनिवार को पंचायत ज्ञान केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट कंट्रोल दबाकर किया. इस मौके पर मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने फीता काटा. पंचायत ज्ञान केंद्र खुलने से पंचायत के स्थानीय युवा, युक्तियों एवं विद्यार्थियों को शिक्षा का लाभ सरल तरीके से प्राप्त होंगे. पंचायत के छात्र- छात्राओं को शिक्षित के उद्देश्य पंचायत के मुखिया ने अपने योजनाओं से ज्ञान केंद्र का नींव रखा. उन्होंने कहा कि समय के करीब 11:00 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में सभी पंचायत ज्ञान केंद्र का भी रिमोट कंट्रोल से उद्घाटन किया. इस दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया. मौके पर पंचायत सचिव विकास कुमार, पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
