बच्चा चोर समझ महिला की जमकर कर दी पिटाई

बच्चा चोर समझ महिला की जमकर कर दी पिटाई

मनसाही थाना क्षेत्र के हफलागंज चौक पर बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला को लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद मनसाही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को थाना लाया और इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा. घटना को लेकर किसी भी पक्ष के द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है. महिला रेलवे लाइन के बगल में किसी के घर से बच्चा को चोरी करने का प्रयास कर रहा था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को पकड़ कर पिटाई कर दी. उसे हफला चौक लाया. पीटाई के दौरान मनसाही पुलिस की मदद से महिला की जान बच पायी. हालांकि मामला अफवाह है या कुछ और यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल पायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >