मुखिया ने सांसद को समस्याओं से कराया अवगत

मुखिया संघ अध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम ने सांसद तारिक़ अनवर को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया.

बलिया बेलौन. मुखिया संघ अध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम ने सांसद तारिक़ अनवर को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. मुखिया ने सांसद से बलिया बेलौन को प्रखंड बनाने, बलिया बेलौन स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण, मीनापुर से कुरूम, कसबा टोली तक तटबंध का पक्कीकरण, रैयांपुर के पास महानंदा नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, बिदेपुर पावर सब स्टेशन का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों में नल-जल योजना विफल है. विगत तीन साल से एक भी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है. बेलौन और शेखपुरा में पंचायत सरकार भवन निर्माण का री इस्टीमेट बनाने की बात कही. सांसद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >