– तेज धूप नहीं निकलने से फसल कटाई में परेशानी हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में बदलते मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खासकर गेहूं की खेती करने वाले किसान इनदिनों काफी परेशान नजर आ रहे हैं. खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है. लेकिन लगातार तेज धूप नहीं मिलने के कारण कटाई और सुखाने में दिक्कतें आ रही हैं. किसान प्रमोद यादव, अब्दुल वाहिद, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, सलीम, बसीरुद्दीन, आरिफ, महताब आलम, नाजिम ने बताया कि एक ओर मौसम का साथ नहीं मिल रहा है, तो दूसरी ओर मजदूरों की कमी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है. पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के कारण फसल को पर्याप्त धूप नहीं मिल पा रही है. जिससे दाने पूरी तरह सूख नहीं पा रहे हैं. किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ, तो फसल खराब होने का खतरा बढ़ सकता है. उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मजदूरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और मौसम से संबंधित सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाय. ताकि समय पर फसल की कटाई और सुरक्षित भंडारण किया जा सके.
बदलते मौसम के मिजाज ने गेहूं उत्पादक किसानों की बढ़ाई चिंता
बदलते मौसम के मिजाज ने गेहूं उत्पादक किसानों की बढ़ाई चिंता
