पारित बजट छात्रों के हित में पूरी तरह विफल साबित

विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर छात्र नेताओं में आक्रोश व्याप्त है. छात्र नेता अंकित राज ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हालिया सीनेट बैठक और पारित बजट छात्रों के हित में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं.

कटिहार. विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर छात्र नेताओं में आक्रोश व्याप्त है. छात्र नेता अंकित राज ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हालिया सीनेट बैठक और पारित बजट छात्रों के हित में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं. उन्होंने इसे महज औपचारिकता करार देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है. इससे शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है. विश्वविद्यालय में सत्र विलंब एक गंभीर समस्या बन चुका है. जिससे हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. उन्होंने गेस्ट फैकल्टी की बहाली प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए और कथित अवैध उगाही का आरोप लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >