सीनेट बैठक में पारित बजट छात्र हित में पूरी तरह विफल

सीनेट बैठक में पारित बजट छात्र हित में पूरी तरह विफल

कटिहार विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर छात्र नेताओं में आक्रोश व्याप्त है. छात्र नेता अंकित राज ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हालिया सीनेट बैठक व पारित बजट छात्रों के हित में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं. इसे महज औपचारिकता करार देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है. जिससे शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है.अंकित ने कहा कि विश्वविद्यालय में सत्र विलंब एक गंभीर समस्या बन चुका है. जिससे हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. उन्होंने गेस्ट फैकल्टी की बहाली प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए और कथित अवैध उगाही का आरोप लगाया. गरीब व पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए बीएड की पढ़ाई तथा छात्रावास जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को भी गंभीर मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है. जबकि यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा अहम प्रश्न है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >