बीपीआरओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

बीपीआरओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार की दोपहर प्रखंड के बीपीआरओ अमरेंद्र कुमार ने एक आवश्यक बैठक की. बैठक का उद्देश्य मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संबंधित को लेकर प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों को एक पत्र जारी कर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2019 के बाद जिस भी कन्या का विवाह हुआ हो उन्हें पारिवारिक लाभ के अनुसार सरकार की ओर से 5000 हजार रुपए राशि प्रदान को लेकर बातें कहीं गयी. साथ ही बैठक में बाल विवाह जैसे कुरीती को भी जड़ से समाप्त करना, विवाह के पंजीकरण को प्रोत्साहित करना, बेटियों के प्रति समाज की सकारात्मक सोच विकास करना था. उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बारी बारी से अपनी बातें रखी. इस मौके पर बीपीआरओ अमरेंद्र कुमार, प्रखंड नाजिर विकास कुमार, पंचायत सचिव विकास कुमार, आरटी पीएस के पल्लवी कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर यादव, मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, दीपनारायण पासवान, मुखिया प्रतिनिधि ताजामुल सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लेकर विभिन्न कार्यों पर आवेदन के अनुकूल तत्पूर्वक कार्रवाई एवं कार्य करने को लेकर आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >