मनसाही प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष बब्बन कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी. मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बैठक का उद्देश्य प्रदेश ने तय किया है कि प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में प्रखंड का बैठक होना है. प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में पंचायत और बूथ का बैठक होना सुनिश्चित है. साथ ही साथ संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करना और प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति जागरूक करना है. पांच राज्य के विधानसभा चुनाव हुआ. तीन राज्य में भाजपा का प्रचंड जीत होने पर झालमुढ़ी खाते हुए कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक तीनों राज्य के मतदाता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापन किया और खुशी जाहिर की. प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुख्य वक्ता कैलाश सिंह, मनसाही प्रखंड के प्रभारी वीरेंद्रर सिंह, उपाध्यक्ष रंजन झा, प्रखंड मंत्री चंदन पोद्दार, नंदकिशोर शर्मा, उमाकांत पोद्दार,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जबीर अख्तर, एसटी मोर्चा बैजा मरांडी, अशोक जायसवाल, महामंत्री राजेंद्र मंडल, संतोष झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक झा, नवीन कुमार पटेल एवं र्दजनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में प्रखंड स्तर पर भाजपा की होगी बैठक
प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में प्रखंड स्तर पर भाजपा की होगी बैठक
