मौलानापुर में आग लगने से एक परिवार का घर जला

मौलानापुर में आग लगने से एक परिवार का घर जला

बलिया बेलौन मधाईपुर पंचायत के वार्ड 11 मौलनापुर गांव में रविवार को बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक परिवार का आवासीय घर जलकर राख हो गया. हसीबुल के घर में आग लगने से घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया है. पीड़ित परिवार ने बताया की संभावना है कि बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. स्थानीय मुखिया असरार अहमद ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा की बिजली विभाग को शॉर्ट सर्किट मामले पर गंभीर होना होगा. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. यह गरीब परिवार है, किसी तरह घर परिवार चलता था. लोग बेघर हो गये है. घटना की सूचना सीओ को देकर तत्काल राहत व उचित मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >