पुलिस ने थाना में दर्ज कांड व वारंटी 63 लोगों पर की कार्रवाई

पुलिस ने थाना में दर्ज कांड व वारंटी 63 लोगों पर की कार्रवाई

कटिहार जिले के विभिन्न थाना में दर्ज कांड में फरार आरोपित तथा वारंटी के विरुद्ध पुलिस पदाधिकारी ने शनिवार को छापेमारी कर 62 लोगों पर कार्रवाई की है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए कुल 63 लोगों पर कार्रवाई की है. अजमानतीय वारंट में 12 एवं जमानतीय वारंट में 12 लोग शामिल हैं. जिले के विभिन्न थाना में दर्ज मामले में 39 लोगों को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अपहरण के मामले में पुलिस ने एक आरोपित, एनडीपीसी एक्ट के मामले में दो आरोपित तथा चोरी के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >