कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 30 अप्रैल से अब तक अपने नेटवर्क पर चलने वाली कई अतिरिक्त मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर, डीएमयू और लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में बड़ा बदलाव किया है. यह बदलाव 80 से अधिक ट्रेन सेवाओं के लिए लागू किया गया है. इसका उद्देश्य ट्रेनों के समय की पाबंदी को बेहतर बनाना, ट्रेनों के परिचालन को सुव्यवस्थित करना है. बिहार के कटिहार, बंगाल, असम, अन्य पूर्वोत्तर राज्यों, आस-पास के इलाकों एवं उससे आगे यात्रा करने वाले यात्रियों को ज़्यादा सुविधा देना है. इन बदलावों में एनएफआर से आने-जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों के समय में किया गया है बदलाव ट्रेन संख्या 12087/12088 नाहरलगुन-गुवाहाटी शताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 20501/20502 आनंद विहार-अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12423/12424 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15641/15642 सिलचर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15669/15670 गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15675/15676 गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं. गुवाहाटी, कामाख्या, लामडिंग, न्यू हाफलंग, बदरपुर, डिब्रूगढ़, न्यू तिनसुकिया, रंगिया, सिलचर और अगरतला जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी संशोधित समय लागू किया गया है. असम और त्रिपुरा में कई पैसेंजर और डीएमयू सेवाओं का समय भी परिवर्तित किया गया है. ताकि जोन के अलग-अलग हिस्सों में बेहतर कनेक्टिविटी और ट्रेनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सके. उम्मीद है कि इन परिवर्तित समय-सारणियों से ट्रेनों के परिचालन में होने वाली देरी कम होगी. अलग-अलग हिस्सों में ट्रेनों के चलने के समय का प्रबंधन बेहतर होगा और छोटी व लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को समय की बेहतर पाबंदी का लाभ मिलेगा. इन बदलावों से प्रमुख जंक्शनों और टर्मिनलों पर ट्रेनों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने में भी मदद मिलेगी. साथ ही पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे पर ट्रेनों के परिचालन की समग्र दक्षता भी बढ़ेगी. यात्रियों से अपील की जाती है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले एनटीईएस, पीआरएस पूछताछ प्रणाली या अपने नज़दीकी रेलवे स्टेशन पर जाकर ट्रेनों के संशोधित समय की जानकारी अवश्य लें. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे.
यात्रियों की सुविधा के लिए 80 से अधिक ट्रेनों के समय में बदलाव
यात्रियों की सुविधा के लिए 80 से अधिक ट्रेनों के समय में बदलाव
