समेली त्याग व बलिदान का पर्व बकरीद त्योहार को लेकर पोठिया थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की. जबकि मौके पर सदर एसडीपीओ टू सुनील कुमार शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे. शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएसपी सुनील कुमार शर्मा ने शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने अफवाह पर ध्यान नहीं देते हुए सोशल मीडिया से बचने की बात कही. पर्व को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारी की जा रही है. पर्व कोई भी हो वह हमें एकजुटता का संदेश देता है. शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि शरारती तत्वों पर प्रशासन की पैनी निगाह रहेगी. सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जायेगी. व्हाटस्एप के ग्रुप एडमीन से भी आग्रह किया गया कि ग्रुप के सदस्यों को चेता दें कि कोई आपत्तिजनक पोस्ट न करें. जिससे कि किसी को ठेस पहुंचे, अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट करते हैं तो उस पर कार्रवाई की जायेगी. अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि त्याग व बलिदान वाला पर्व है. बकरीद इसलिए हमलोगों को यह त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू ने बकरीद पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की बात करते हुए कहा कि पोठिया थाना क्षेत्र गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाने जाते हैं. यहां एक दूसरे के पर्व त्योहार में शरीक होते हैं. चाहे होली हो या ईद या फिर दुर्गा पूजा हो या बकरीद सभी शरीक होते हैं. अवसर पर मुखिया ह्रदय नारायण यादव, महेंद्र प्रसाद साह, मनीष कुमार ठाकुर, पूर्व मुखिया बिनोद चौधरी, सरपंच मनोज पटेल, केदार मंडल, रंजीत कुमार सुखारी, नरेश केशरी, जावेद हाफिज, सिराजुल, संजीव कुमार भोलू, सुनील कुमार शर्मा, मंटू चैरसिया, गौरव झा, उपमुखिया सलीम, सोमेंद्र नाथ राय, कृष्ण कुमार राय, सुजीत केशरी, पंकज पंडित, दीपक मंडल आदि मौजूद थे.
बकरीद पर्व के दौरान शरारती तत्वों पर प्रशासन की रहेगी पैनी निगाह
बकरीद पर्व के दौरान शरारती तत्वों पर प्रशासन की रहेगी पैनी निगाह
