दो ग्राम स्मैक के साथ आरोपित गिरफ्तार

दो ग्राम स्मैक के साथ आरोपित गिरफ्तार

कटिहार सहायक थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाने के दौरान दो ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर सहायक थाना पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला रखी थी. गौशाला रेलवे गेट के समीप बाइक चालक की तलाशी के दौरान उसके पैकेट से 2 ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद किया. स्मैक मिलते ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में आरोपित अभिषेक कुमार के विरुद्ध कांड दर्ज कर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एक अन्य मामले में एक शराबी सुशांत कुमार को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >