24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन

24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन

अमदाबाद घेरा गांव में 15 जनवरी से आयोजित 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का समापन हो गया. हरिनाम संकीर्तन स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं के इतिहास स्थापित किया था. राधे कृष्ण, कृष्णा कृष्णा ,राधे राधे की अनवरत गूंज से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. कमेटी के निताय कुमार मंडल, अजीत सिंह, नंदकिशोर सिंह, ललित मंडल, राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा, घेरा गांव में ग्राम वासियों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन कराया जाता है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से हरनाम संकीर्तन का आयोजन किया है. हरिनाम संकीर्तन कुल सात कीर्तन मंडली भाग लिए हैं. संकीर्तन मंडली की मुख्य गायक महिलाएं हैं. हरिशचंद्रपुर से सविता दास, उत्तर दिनाजपुर से राधा रानी दासी, मालदा बुलबुली से जयंती सिंह, काकाचीरा मालदा से ज्योतिका सरकार, बालूपुर मालदा से इंद्रजीत मंडल, भादू टोला अमदाबाद से निरंजन दास आदि कीर्तन मंडली भाग लिये हैं. संकीर्तन स्थल पर गणेश भगवान, राधा कृष्ण, गौरी शंकर, बजरंगबली, सहित कई देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं. संचालन में कमेटी के मनोज मंडल, फेकू मंडल, भिखारी मंडल आदि का सराहनीय सहयोग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >