फलका प्रखंड क्षेत्र में महर्षि मेंही परमहंस महाराज की 142वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर प्रखंड के विश्वनाथ नगर स्थित सत्संग मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां सुबह से ही सत्संगियों की भीड़ उमड़ पड़ी. समारोह के उपलक्ष्य में विश्वनाथ नगर से भव्य जुलूस निकाली गयी. जो फलका बाजार सहित आसपास के कई गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचा. जुलूस में शामिल सत्संगी भजन-कीर्तन करते हुए महर्षि मेंही परमहंस महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहे थे. इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनके जीवन व उपदेशों को याद करते हुए कहा कि महर्षि जी ने मानव जीवन में सत्य, अहिंसा और आध्यात्मिक साधना का मार्ग दिखाया. जिसे अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है. सत्संग मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया. वक्ताओं ने महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सत्संगी प्रेमी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया.
महर्षि मेंही परमहंस महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी
महर्षि मेंही परमहंस महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी
