कुरसेला एनएच-31पर चिन्ताहरण हनुमान मंदिर के समीप बुधवार के सुबह सड़क पार करने में किशोर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया. वह गम्भीर रुप से घायल हो गया. घायल किशोर को उपचार के लिये पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. पीएचसी में किशोर का प्राथमिक चिकित्सा के बाद विशेष उपचार के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वाहन ठोकर से किशोर के सिर सहित अन्य भाग में चोट पहुंचा था.जानकारी में बताया गया कि परिजन घायल किशोर को चिकित्सा कराने पूर्णिया ले गया है.दुर्घटना में घायल किशोर मानवजीत कुमार (11) पिता संजय साह थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती का निवासी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
