नशे के लिए घर से नहीं मिले रुपये, तो किशोर ने ट्रेन से कटवा लिया हाथ

स्मैक नशा के लिए एक किशोर ने खुद की जिंदगी को दांव पर लगा दिया. सेामवार को घर में माता-पिता से नशा के लिए रुपये नहीं मिलने से 15 वर्षीय किशोर ने खुद की जिंन्दगी को खत्म करने के दिशा में कदम बढ़ा कर ट्रेक पर हाथ रख कटवा लिया

कुरसेला.

स्मैक नशा के लिए एक किशोर ने खुद की जिंदगी को दांव पर लगा दिया. सेामवार को घर में माता-पिता से नशा के लिए रुपये नहीं मिलने से 15 वर्षीय किशोर ने खुद की जिंन्दगी को खत्म करने के दिशा में कदम बढ़ा कर ट्रेक पर हाथ रख कटवा लिया. नशे की लत को पूरा करने के लिए किशोर के उठाये कदम की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मामला नगर पंचायत क्षेत्र के टेंगरिया टोला का है. जानकारी अनुसार सोमवार को किशोर ने माता-पिता से स्मैक नशा करने के लिए पांच सौ रुपये की मांग की थी. माता-पिता ने पुत्र को राशि देने में असर्मथता जाहिर की. पुत्र ने राशि नहीं मिलने पर कहा कि वह ट्रेन के आगे जाकर मर जायेगा. पुत्र की इस धमकी को माता-पिता ने अनसुना कर दिया. धमकी देने के बाद किशोर ट्रेन की पटरी पर जाकर हाथ रख दिया. ट्रेक से गुजरते ट्रेन ने किशोर के हाथ को काट कर शरीर से अलग कर दिया. सूचना पर माता- पिता परिजन सहित अन्य लोग ट्रेक की ओर दौड़ पड़े. खून से लथपथ किशोर ट्रेक पर पड़ा था. हाथ कटे घायल किशोर को उठा कर उपचार के लिए सीएचसी लाया गया. सीएचसी में उपचार बाद घायल किशोर को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायल किशोर के पिता गरीब परिवार से हैं. ठेला चलाकर किसी तरह वह परिवार का भरण पोषण करता है. पिता चटोरी साह ने बताया कि चार पांच लड़कों का टीम बीएस नशा कराने के लिए आता रहता था. उन्होंने कहा कि प्रशासन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर नशा के विरुद्व अभियान चलाने का कार्य करें. ताकि अन्य युवा किशोरों का जीवन बरबाद होने से बच सके.

स्मैक नशा का बड़ा नेटवर्क

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्मैक बेचने वाले गिरोह का एक बड़ा नेटवर्क कुरसेला बजार सहित गांवों में फैला हुआ है. इसके तस्कर भोले भाले किशोर युवाओं को शिकार बना रहा है. पुलिस भी स्मैक के साथ तस्करी में लिप्त करने वाले को गिरफ्तार कर चुकी है. बावजूद इस दिशा में पुलिस की सख्त कारवाई नहीं होने से बीएस नशा के जाल में फंसे युवाओं किशोरों का जीवन गर्त में जा रहा है.

महापंचायत में जताया गया था विरोध

शराब, स्मैक नशा को लेकर रविवार को नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से महापंचायत मे विरोध प्रकट किया था. ग्रामीणो ने पुलिस प्रशासन से नशा बिक्री करने वाले के विरुद्व सख्त कारवाई करने का मांग किया था. बढ़ते नशा सेवन को लेकर ग्रामीणो ने चिंता जाहिर किया था. महापंचायत में ग्रामीणो के विरोध के दूसरे दिन किशोर ने घर से रुपया नही मिलने पर नशा के लिये ट्रेन से अपना हाथ कटवा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >