तीनघरिया के डोमा धार में डूबने से किशोर की मौत

प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघरिया गांव के समीप डोमा धार में मंगलवार को किशोर के डूबने से मौत हो गयी.

कुरसेला. प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघरिया गांव के समीप डोमा धार में मंगलवार को किशोर के डूबने से मौत हो गयी. बताया गया कि धार में स्नान करने के क्रम में किशोर का पांव गहरे पानी में चले जाने से डूब गया. किशोर के डूबने की जानकारी पर धार से स्थानीय गोताखोरों द्वारा उसे बाहर निकाल कर उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला ले जाया गया. पीएचसी में जांच उपचार में चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया. मृत किशोर नवनीत कुमार (11) पिता पिटुस मंडल थाना क्षेत्र के तीनघरिया गांव के वार्ड चार का निवासी था. किशोर के मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों के क्रंदन रुदन से माहौल गमगीन हो उठा. बताया गया कि धार में डूबे किशोर को बाहर निकालने में देर हो गयी, जिससे किशोर की मौत हो गयी. घटना को लेकर गांव में मातम छा गया. थाना पुलिस ने पीएचसी पहुंच कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम में कटिहार भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >