पांच संकुलों के शिक्षकों ने टीएलएम मेला में हुए शामिल

पांच संकुलों के शिक्षकों ने टीएलएम मेला में हुए शामिल

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में बुधवार को प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. मेला में कुल 05 संकुल के शिक्षक व छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया. पांच संकुल तहत चयनित विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं अपने-अपने प्रोजेक्ट को लेकर प्रदर्शनी लगायी. इस दौरान जल जीवन हरियाली, जल संचय, जल बचाओ, आवास के प्रकार, डाकघर के उपयोग, गणितीय तर्क, भौगोलिक क्षेत्र, वन एवं पर्यावरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित हिंदी उर्दू अंग्रेजी व गणित आदि विषयों पर शिक्षकों व शिक्षकों ने टीएलएम पर अपने-अपने मेहनत को प्रदर्शित किया. इस अवसर पर मध्याह्न भोजन पदाधिकारी दाता राम पाण्डेय, बीआरसी लेखापाल विकास कुमार, ऑपरेटर सोनू कुमार सहित कई शिक्षक, शिक्षिकाएं व बच्चे आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >