टीएलएम मेला में वर्ग एक से आठ तक के शिक्षकों ने लिया भाग

टीएलएम मेला में वर्ग एक से आठ तक के शिक्षकों ने लिया भाग

अमदाबाद प्रखंड संसाधन केंद्र अमदाबाद में बुधवार को प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान बीआरपी नरेश कुमार, राजेश कुमार, डॉ बलराम मंडल, जयशंकर मंडल, राजकुमार सिंह, विश्वजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया. टीएलएम मेले में प्राथमिक विद्यालय वर्ग 1 से 8 तक के शिक्षक शामिल हुए. संकुलों के विद्यालयों के शिक्षक अपने-अपने शिक्षक अधिगम सामग्री के साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मेले में पहुंचे थे. जिसकी प्रदर्शनी लगी थी. इस दौरान प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा टीएलएम मेला के अंतिम समय में पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि बच्चों को कलाकृति, आकृति एवं सरल विधि से पढ़ाने से शिक्षा के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ेगी. प्रदर्शनी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक वसीम रजा व उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैद्यनाथपुर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मुस्लेउद्दीन एवं मध्य विद्यालय लखी टोला तृतीया स्थान प्राप्त करने पर प्रधानाध्यापक जयशंकर मंडल को पुरस्कृत किया गया. टीएलएम मेले में शिक्षण अधिगम सामग्री को लेकर आने वाले ब्रजेश कुमार, अभिषेक कुमार, प्रीति कुमारी, सुरभि कुमारी, खुशबू प्रियदर्शनी, मधुसूदन गौतम सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य शिक्षकों द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >